हेमंत सोरेन को सुबुद्धि देने के लिए यज्ञ कर किया भगवान से प्रार्थना

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) झारखंड के तत्वावधान में शनिवार को सुबुद्धि यज्ञ का आयोजन किया।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि जिस तरह से झारखंड में जंगलराज का वातावरण व्याप्त है।

लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बच्चियों एवं महिलाओं के ऊपर बलात्कार जैसे घिनौने अपराध धड़ल्ले से हो रहे हैं।

इतना सब होने के बाद भी राज्य के मुखिया मौन होकर अभी तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

इस घटना से राज्य के सभी युवा भयवित होकर मानसिक तनाव की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

छात्रायें सहमी और असुरक्षित महसूस कर रही है।

इससे यह साफ हो गया है कि इनके मस्तिष्क पर दुर्बुद्धि का साया व्याप्त है।

इसलिए हम लोग आज इस यज्ञ के माध्यम से भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारे प्रदेश के मुखिया को सुबुद्धि प्रदान करें, ताकि वह सरकारी तंत्र का उचित प्रयोग कर महिलाओं एवं जनता के ऊपर हो रहे अत्याचार व प्रदेश में चारों ओर व्याप्त भय को कम कर सकें।

हेमंत सोरेन के एक वर्ष के कार्यकाल में करीब 1700 से अधिक मामले दुष्कर्म के सामने आये है।

इसमें ईश्वर से प्रार्थना किया गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुबुद्धि प्रदान करें, ताकि प्रदेश में चारों ओर महिलाओं पर हो रहे जघन्य अत्याचार को रोका जा सके।

Share This Article