राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 24 को आएंगे रांची

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रपति चुनाव (Presidential election) में संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 24 जून को रांची आएंगे। वह शुक्रवार को कांग्रेस भवन पहुंचेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दी।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं नेता विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के नेतृत्व में पार्टी के विधायकों, सांसदों की बैठक रखी गयी है जिसमें संयुक्त विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा सभी विधायक, सांसदों से मुलाकात करेंगे। साथ ही आसन्न चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) का विपक्ष का साझा उम्मीदवार बनाया जाना झारखंड के लिए गर्व का विषय है। सिन्हा एक कुशल प्रशासक एवं राजनीतिज्ञ के रूप में ख्याति प्राप्त हैं।

झारखंड (Jharkhand) से उनका सीधा संबंध रहा है। वे हजारीबाग से सांसद रहे हैं। वित्त मंत्री एवं विदेश मंत्री के रूप में देश को अपनी सेवाएं दी हैं।

Share This Article