Latest NewsUncategorized10 साल में आम लोगों के जीवन में तरक्की नहीं हुई, मुश्किलें...

10 साल में आम लोगों के जीवन में तरक्की नहीं हुई, मुश्किलें बढ़ी हैं, प्रियंका गांधी ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Priyanka Gandhi in Rai-Bareli : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने रायबरेली (Rai-Bareli) में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है और महिलाएं परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि PM Narendra Modi कहते हैं कि हमने 10 साल में जो किया, वो काम कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई। जबकि, सच्चाई यह है कि देश में महंगाई चरम पर है, महिलाएं परेशान हैं। खेती महंगी हो गई, किसान आवारा पशु से परेशान है।

देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, युवा परेशान हैं। पुरानी पेंशन नहीं मिलने से सरकारी कर्मचारी भी परेशान हैं। जीवन में तरक्की नहीं हुई, सिर्फ लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी माता जी आपकी सांसद रहीं। आज मेरे भाई आपके प्रत्याशी हैं। आपने खुद देखा है कि बीते 20 वर्षों में यहां कई विकास के काम हुए। हमारा और आपका रिश्ता सिर्फ राजनीतिक नहीं रहा, बल्कि प्रेम-आदर का रहा है।

Rae Bareli की जनता की राजनीतिक चेतना हमेशा मजबूत रही है, जिसके चलते यहां नेता जनता के प्रति सदैव जवाबदेह रहे।

उन्होंने कहा कि लोग गौमाता की बात करते हैं, लेकिन, यहां के गौशालाओं में गाय के लिए चारा-पानी और छप्पर तक नहीं है। गाय धूप में लेटी रहती है, चारा-पानी न होने से उनकी मौत हो जाती है। छत्तीसगढ़ में भी आवारा पशु की समस्या थी। हमने सरकार में रहते हुए महिलाओं को गौशालाओं में रोजगार दिया।

सरकार ने गोबर खरीदी प्रक्रिया शुरू की, जिससे आवारा पशुओं की समस्या हल हो गई। BJP, सरकार बड़े लोगों का कर्ज माफ कर देती है, लेकिन, एक गरीब किसान 50 हजार का कर्ज नहीं चुका पाता है, उसे खुदकुशी करनी पड़ती है।

spot_img

Latest articles

रैडिसन ब्लू होटल रांची में झारखंड फूड फेस्टिवल का आयोजन

Food Festival organized at Radisson Blu Hotel Ranchi : रैडिसन ब्लू होटल रांची (Radisson...

मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में भीड़, ASP अनुज चौधरी की मौजूदगी रही चर्चा में

Crowd at Gorakhnath Temple on Makar Sankranti: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हर...

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल, PM मोदी बोले—युवाओं को मिला खुला आसमान

10 Years of Startup India : स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने...

ईरान-अमेरिका तनाव, ट्रंप ने टाला हमला, धमकी वाले फुटेज से फिर बढ़ी चिंता

Iran-US tensions: खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने फिलहाल Iran पर सैन्य...

खबरें और भी हैं...

रैडिसन ब्लू होटल रांची में झारखंड फूड फेस्टिवल का आयोजन

Food Festival organized at Radisson Blu Hotel Ranchi : रैडिसन ब्लू होटल रांची (Radisson...

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल, PM मोदी बोले—युवाओं को मिला खुला आसमान

10 Years of Startup India : स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने...