किसानों पर पानी की बौछारों का प्रियंका गांधी ने किया विरोध

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को हरियाणा पुलिस द्वारा शंभू सीमा पर आंदोलनकारी पंजाब के किसानों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की खिंचाई की। किसान विवादित कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए दिल्ली तक मार्च निकाल रहे थे।

हिंदी में एक ट्वीट में, प्रियंका ने कहा, कृषि कानूनों पर किसानों की आवाज सुनने के बजाय भाजपा सरकार ठंड के मौसम में उन पर पानी की बौछारें कर रही है।

किसानों से सब कुछ छीना जा रहा है और सरकार बैंकों से ऋण छूट, हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन पूंजीपतियों को दे रही है।

उन्होंने प्रदर्शनकारी किसानों पर हो रही पानी की बौछारों का एक वीडियो भी ट्वीट किया।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी सरकार की खिंचाई की और हिंदी में एक ट्वीट में कहा, मोदीजी, कब से दिल्ली दरबार को देश के किसानों से खतरा हो गया?

किसानों को रोकने के लिए सरकार ने अपने बेटों को जवानों के रूप में तैनात किया है।

भारत-चीन सीमा पर यदि इसी तरह की सतर्कता अपनाई जाती, तो चीन हमारी जमीन पर घुसपैठ करने की हिम्मत नहीं करता। आपकी प्राथमिकताएं हमेशा गलत क्यों होती हैं?

किसानों ने इस साल सितंबर में संसद में पारित किए गए कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए दिल्ली तक मार्च करने की घोषणा की है। किसान इन कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

Share This Article