HomeUncategorizedप्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल

प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पुलवामा: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा शनिवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ पुलवामा जिले के लिथपोरा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं।

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के लिथपोरा में विराम के लिए रुकने से पहले प्रियंका गांधी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ चलीं।

प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल - Priyanka Gandhi participated in Bharat Jodo Yatra

यात्रा अवंतीपोरा से शुरू हुई जहां PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती भारत जोडो यात्रा के लिए राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं। राहुल गांधी ने लिथपोरा में आत्मघाती कार बम हमले में शहीद CRPF के 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी।

भारत जोड़ो यात्रा रात के लिए पंथाचौक में ही रुकेगी। वहां एक रात रुकने के बाद यात्रा रविवार सुबह पंथा चौक से शुरू होगी और शहर के बुलेवार्ड रोड पर नेहरू पार्क के पास समाप्त होगी।

प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल - Priyanka Gandhi participated in Bharat Jodo Yatra

ट्रैफिक भी डायवर्ट कर दिया गया

राहुल गांधी MA Road स्थित पार्टी मुख्यालय में सोमवार को तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है।

प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल - Priyanka Gandhi participated in Bharat Jodo Yatra

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार (ADGP Kashmir Vijay Kumar) ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा को त्रिस्तरीय सुरक्षा दी जा रही है। सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। ट्रैफिक भी डायवर्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कल सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई थी।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...