झारखंड में 800 KM चलेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 2 फरवरी को…

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) झारखंड (Jharkhand) में आगामी दो फरवरी को प्रवेश करेगी। इसी साल 14 जनवरी से मणिपुर (Manipur) से शुरू हुए यह यात्रा विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए बंगाल होकर झारखंड प्रवेश करेगी।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) झारखंड (Jharkhand) में आगामी दो फरवरी को प्रवेश करेगी। इसी साल 14 जनवरी से मणिपुर (Manipur) से शुरू हुए यह यात्रा विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए बंगाल होकर झारखंड प्रवेश करेगी।

राहुल गांधी की यह यात्रा झारखंड में आठ दिनों तक चलेगी। कांग्रेस का भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) राज्य के आधे जिलों से गुजरते हुए लगभग 800 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

न्याय यात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर ने शनिवार को देवघर परिसदन में एक बैठक की।

राहुल गांधी की रूट अभी तय नहीं हुआ है

मौके पर बैठक के बाद झारखंड (Jharkhand) प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी की रूट अभी तय नहीं हुआ है कि झारखंड में कौन सी तारीख को कौन से जिला से उनकी यात्रा गुजरेगी, हालांकि उनके इंटरनल टीम और सुरक्षा प्रभारी की ओर से रूट तय किया जा रहा है।

आगामी दो से तीन दिनों के अंदर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का रूट सार्वजनिक कर दिया जाएगा। तभी पता चलेगा कि देवघर के बाबा बैद्यनाथ (Baba Baidyanath) मंदिर में उनका पूजा का कार्यक्रम होगा या नहीं।

लेकिन स्थानीय नेता सहित प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी की कोशिश रहेगी कि वह बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करें।

राहुल गांधी को झारखंड वासियों का प्यार और मोहब्बत मिलेगा

झारखंड प्रभारी ने बताया कि झारखंड (Jharkhand) में जहां-जहां उनकी यात्रा गुजरेगी। वहां सर्वाधिक संख्या में अन्य राज्यों से अधिक राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को झारखंड वासियों का प्यार और मोहब्बत मिलेगा।

बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, अंबा प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेता, विधायक, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौजूद थे।

Share This Article