राहुल गांधी ने वडोदरा हादसे पर जताया दुख, पार्टी कार्यकर्ताओं से की मदद करने की अपील

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के वडोदरा में हुई सड़क दुर्घटना में करीब दस लोगों के मारे जाने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें।

राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘वडोदरा हादसे की ख़बर बेहद दुखद है। मृतकों के परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं। आशा है कि सरकार-प्रशासन राहत कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ेगा। कांग्रेसजनों से अपील है कि हर संभव सहायता करें।’

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी वडोदरा हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘गुजरात के वडोदरा में एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने से दुखी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। इस कठिन समय में वे मजबूत बने रहें। उन घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना।’

उल्लेखनीय है कि वडोदरा में बुधवार सुबह मिनी ट्रक के एक अन्य ट्रक से टकराने की घटना में करीब 10 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। हताहत हुए सभी लोग मिनी ट्रक में सवार थे।

Share This Article