राहुल गांधी और प्रियंका प्रधानमंत्री के आवास के निकट धरने पर बैठे

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और कांग्रेस नेताओं ने छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के पास धरना दिया और नरेंद्र मोदी व धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य नेता छात्रों के खिलाफ पुलिस के बल प्रयोग के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री आवास के निकट धरने पर बैठ गए।

प्रधानमंत्री के आवास ‘7 लोक कल्याण मार्ग’ के निकट धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने यहां ‘प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगाए।

राहुल गांधी इस धरना स्थल तक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से सात किमी पैदल चलकर यहां पहुंचे हैं। ये लोग केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। धरने को देखते हुए पीएम आवास के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।