
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि असम और पश्चिम बंगाल में “जनादेश की चोरी” देश के लोकतंत्र को नष्ट करने के भारतीय जनता पार्टी के “मिशन” के तहत उठाया गया बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह बात कांग्रेस के “कुछ लोगों” और उन दूसरे लोगों को अच्छी तरह समझने की जरूरत है जो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार से खुश हो रहे हैं।

