
यूपी : समाजपार्टी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद रामजीलाल सुमन की मौजूदगी में केक काटा गया। इस दौरान पौधरोपण कर अखिलेश यादव की लंबी उम्र की दुआ मांगी गई। इसके साथ ही भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। खेसारीलाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि जनप्रिय नेता, समाजवादी विचारधारा के सशक्त प्रतिनिधि एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बड़े भईया श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। माँ थावे वाली आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें, मेरी मंगल कामना है।

