राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को पहुंचेगी हंसडीहा

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) को लेकर तीन फरवरी को Dumka के हंसडीहा पहुंचेगी। इस यात्रा को लेकर दुमका जिला Congress कमेटी व्यापक तैयारी में जुटी हुई है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) को लेकर तीन फरवरी को Dumka के हंसडीहा पहुंचेगी। इस यात्रा को लेकर दुमका जिला Congress कमेटी व्यापक तैयारी में जुटी हुई है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल बनाने के लिए संयोजक समिति बनाई गयी है,जो इस कार्यक्रम में युद्ध स्तर पर जुटी हुई है।

Dumka जिला स्तर के वरिष्ट कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार कर रहे हैं, जिस रूट से होकर Bharat Jodo Nyay Yatra गुजरेगी उस मार्ग को बैनर पोस्टर और झंडों से पटाया जा रहा है।

मौके पर तैयारियों का जायजा लेने हंसडीहा पहुंचे Congress प्रदेश प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि तीन फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा हंसडीहा के रास्ते देवघर की और निकल जायेगी। इस बीच कई जगह कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। Nyay Yatra में Congress पार्टी के कई वरिष्ठ व बड़े नेता शामिल रहेंगे।

Share This Article