डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर 18 को 12 बजे से 4 बजे तक होगा रेल रोको आंदोलन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: वाम लोकतांत्रिक मोर्चा द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर 12 बजे दिन से 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।

इसके तहत रेल का चक्का जाम होगा।

यह जानकारी बुधवार को भाकपा के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने दी।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को सीपीआई के रेड़मा स्थित पार्टी कार्यालय से 11:30 बजे से रैली के रूप में निकाल कर डालटनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगा, जहां पर रेलवे का चक्का जाम किया जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून को रद्द करने और किसान आंदोलन में फर्जी मुकदमे के तहत गिरफ्तार किए गए बेगुनाहों को अविलंब रिहा करने के सवाल पर मोर्चा के लोग आंदोलन में शामिल होंगे।

Share This Article