Ranchi News: झारखंड के मौसम में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर देखने को मिल रहा है। वहीं, खराब मौसम की वजह से शनिवार सुबह दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो के विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। रांची में मौसम खराब होने की वजह से एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी।

विमान कोलकाता डायवर्ट
विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को रांची में उतरने की अनुमति नहीं मिलने पर कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। बता दें, शुक्रवार से ही राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में चक्रवाती तूफान के असर से बारिश का सिलसिला जारी है। दिनभर बादल छाए रहने और बारिश के कारण राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे ठंड का एहसास बढ़ गया है।

खराब मौसम के चलते हवाई सेवाएं भी प्रभावित
खराब मौसम के चलते आम जनजीवन के साथ-साथ हवाई सेवाएं भी प्रभावित होने रहीं हैं। ऐसे में विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर चेक कर लें।


