नसबंदी के ऑपरेशन के 4 दिन बाद महिला की चली गई जान, आंत कटने के कारण…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rajasthan Sterilization Operation: ऑपरेशन के दौरान छोटी सी लापरवाही के कारण मरीज की जान भी चली जाती है। Rajasthan के बीकानेर जिले में नसबंदी ऑपरेशन (Sterilization Operation) के चार दिन के बाद एक महिला की मौत हो गई।

जांच में सामने आया कि उसकी आंत कटने से उसकी तबीयत खराब हुई थी और बाद में उसकी जान चली गई। परिवार के सदस्यों ने डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कराया है। घटना बीकानेर जिले की है और श्री डूंगरगढ़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि लिखमीसर दिखवादा गांव में रहने वाले नौरंगदास ने अपनी 26 साल की पत्नी का ऑपरेशन कराया था। पत्नी भगवती का ऑपरेशन 29 दिसम्बर को हुआ था।

ऑपरेशन के कुछ देर के बाद भगवती घर लौट आई

नजदीक के ही सरकारी अस्पताल में नसबंदी का सामान्य ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के कुछ देर के बाद भगवती घर लौट आई थी। लेकिन उसके बाद उसकी तबियत बिगड़ी तो पति उसे लेकर फिर अस्पताल गए। वहां उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। उसके बाद पत्नी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज किया गया।

इलाज के दौरान पता चला कि पेट में बड़ी आंत काट देने के कारण Infection हो गया, उसका सही समय पर इलाज नहीं किया गया।

चार दिन बाद भवगती की मौत हो गई। पति थाने गए तो रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश के बाद सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Share This Article