राजमहल से दो उम्मीदवारों का नामांकन हुआ रद्द

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rajmahal Nomination: साहिबगंज जिला निर्वाचान पदाधिकारी सह साहिबगंज (Sahibganj) के DC Hemant Sati की मौजूदगी में राजमहल (ST) लोकसभा सीट से दाखिल सभी 17 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच की गई।

जरूरी कागजात के अभाव में दो नामांकन रद्द कर दिए गए। इसमें निर्दलीय गंगाराम मालतो व नथानिएल मालतो का नामांकन (Nomination) शामिल है।

वहीं, बाकी 15 प्रत्याशियों के नामांन वैध पाए गए हैं।

इनमें BJP उम्मीदवार ताला मरांडी, JMM के विजय कुमार हांसदा, बसपा की मरियम मरांडी, समता पार्टी की लीली हांसदा, निर्दलीय लोबिन हेम्ब्रम, गोपीन सोरेन, विनोद कुमार मंडल, मुंशी किस्कू, खलीफा किस्कू, पाल सोरेन, अजीत मरांडी, महेश पहाड़िया, दीपा टुडू, सेवास्टियन हेम्ब्रम, दाउद मरांडी शामिल हैं।

नामांकन पत्रों की जांच में DC हेमंत सती के अलावा सामान्य प्रेक्षक सौरव पहाड़ी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी राज महेश्वरम सहित अन्य अधिकारी शमिल थे।

Share This Article