दुमका में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन छीन फरार हुए अपराधी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dumka Loot: शहर के शिवसुंदरी रोड (Shivsundari Road) में दिनदहाड़े सोनी देवी के गले से उचक्कों ने सोने की चैन को झपट्टा मारकर नोंच लिया और फरार हो गए।

उचक्के दो की संख्या में बाइक में सवार थे। Chain Snatching की यह घटना बुधवार को उस वक्त हुई जब महिला अपनी दुकान से घर लौट रही थी।

इस संबंध में पीड़ित महिला ने नगर थाना में लिखित आवेदन दिया है। महिला शिवसुंदरी रोड की निवासी है। उनके पति पवन कुमार झा की Private Bus पड़ाव के पास एक दुकान है। पत्नी भी दुकान संभाला करती है।

वह सुबह के करीब 10.30 बजे दुकान से वापस आ रही थी कि बाइक सवार उचक्कों ने उनके गले से सोने के चेन को झपट्टा मारकर नोंच लिया और भागने में सफल हो गए।

जब तक महिला चिल्लाई लोगों को एकत्रित की,तब तक उचक्के भाग चुके थे। इस मामले में खबर लिखे जाने तक FIR दर्ज नहीं की गई है।

Share This Article