राज्यसभा की 24 खाली हो रही सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान

राज्यसभा की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। झारखंड की दो सीटों पर चुनावी सरगर्मी तेज, सत्तापक्ष और विपक्ष उम्मीदवारों के चयन को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हैं।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • चुनाव आयोग ने आज द्विवार्षिक चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया
  • 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा
  • झारखंड की दो सीटों पर होगा मतदान

रांची : राज्यसभा की 24 खाली हो रही सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा। इसी दिन मतगणना भी होगी।

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 1 जून को अधिसूचना जारी होगी, जबकि 8 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में झारखंड की दो सीटों पर भी मतदान होना है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। झारखंड में एक सीट नियमित चुनाव के तहत खाली हो रही है, जबकि दूसरी सीट को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।