भागलपुर की यह बेटी और गोड्डा की बहू बनेगी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक क्षण की गवाह, जानिए…

Godda News: 22 जनवरी 2024 का दिन भारत के लिए अविस्मरणीय है, क्योंकि इसी दिन अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Godda News: 22 जनवरी 2024 का दिन भारत के लिए अविस्मरणीय है, क्योंकि इसी दिन अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।

भागलपुर की बेटी और गोड्डा की बहू माधवी मधुकर (Madhavi Madhukar) अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Life Consecration Ceremony) के ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेंगी। माधवी देश के ख्याति प्राप्त भजन गायकों में जानी जाती हैं। इन्हें भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से कार्यक्रम में प्रस्तुति का अवसर मिला है।

संस्कृत बैंड मधुरम वृंद की स्थापना

Madhavi Madhukar ने बताया कि संस्कृत और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत बैंड मधुरम वृंद की स्थापना 2019 में की है। अब तो लाखों लोग माधवी को सुन रहे हैं। फिलहाल एक करोड़ लोग प्रति माह माधवी मधुकर को You Tube पर सुनते हैं।

माधवी मधुकर गोवर्धन मठ शंकराचार्य पूरी स्वामी निश्चलानंद सरस्वती और पद्मविभूषण रामभद्राचार्य की शिष्या हैं।

इन कलाकारों को भी मिला है निमंत्रण

समारोह में प्रस्तुति के लिए पद्मश्री हेमा मालिनी, पद्मश्री अनूप जलोटा, कुमार विश्वास, पद्मश्री नालिनी कमलिनी, मनोज मुंतशिर, मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ, पद्मश्री सुनील जोगी जैसे कलाकारों व साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया है।

Share This Article