रांची से अन्य जिलों को जोड़ने के लिए बनेंगे एक्सप्रेस वे, ग्रीन कॉरिडोर के रूप में…

Expressway Green Corridor in Ranchi: हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) का बड़ा फैसला। राजधानी रांची (Ranchi) से दूसरे जिलों को जोड़ने के लिए अलग से Express वे बनाने का निर्णय लिया गया है। यह एक्सप्रेस वे ग्रीन कॉरिडोर (Expressway Green Corridor) होगा।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Expressway Green Corridor in Ranchi: हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) का बड़ा फैसला। राजधानी रांची (Ranchi) से दूसरे जिलों को जोड़ने के लिए अलग से Express वे बनाने का निर्णय लिया गया है। यह एक्सप्रेस वे ग्रीन कॉरिडोर (Expressway Green Corridor) होगा।

यानी बिल्कुल नयी एलाइनमेंट के तहत सड़कों का निर्माण कराया जायेगा। इसे फोर लेन बनाया जायेगा। फिलहाल रांची से Sahibganj को जोड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

रांची से अन्य जिलों को जोड़ने के लिए बनेंगे एक्सप्रेस वे, ग्रीन कॉरिडोर के रूप में…

रांची से सड़क शुरू होगी, जो रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ होते हुए साहिबगंज तक जायेगी। इसकी लंबाई करीब 325 किमी की होगी।

इस तरह रांची से साहिबगंज (Sahibganj) की दूरी तो कम होगी ही, अन्य जिलों की भी दूरी कम करने का प्रयास होगा, ताकि गाड़ियां सीधे जिलों को जोड़ते हुए गंतव्य तक पहुंच सके।

इस योजना का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। एनएच उपभाग की ओर से इसे भारत सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

Share This Article