उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बढ़ गया 4% तक DA

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डियरनेस अलाउंस 4.4 फीसदी बढ़ाने को मंजूरी दी है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dearness Allowance, Uttrakhand: उत्तराखंड के 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले। यहां सरकार ने अपने कर्मचारियों का डियरनेस अलाउंस (Dearness Allowance, DA) बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डियरनेस अलाउंस 4.4 फीसदी बढ़ाने को मंजूरी दी है।

अच्छी बात यह है कि यह बढ़ा हुआ DA कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से लागू होगा। इससे लाखों की संख्या में सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

कैश में होगा भुगतान, सैलरी के साथ मिलेगा 

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ पूरा डीए कैश में भुगतान किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनवरी 2024 से ही बढ़े हुए डियरनेस अलाउंस का कर्मचारियों को भुगतान होना शुरू हो जाएगा।

यह डीए कर्मचारियों को उनकी सैलरी के साथ हर महीने दिया जाएगा। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक यह बढ़ा हुआ डीए राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। इनमें रेगुलर और फुल टाइम कर्मचारी शामिल होंगे।

उनका कहना था कि इसमें aided एजुकेशनल इंस्टीट्यूट और टेक्निकल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट दोनों कर्मचारी भी शामिल होंगे।

TAGGED:
Share This Article