रिम्स में हजारीबाग सेंट्रल जेल के दो सजायाफ्ता कैदियों की मौत, आजीवन कारावास…

Hazaribagh Central Jail : राजधानी रांची स्थित RIMS में हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (Loknayak Jaiprakash Narayan Central Jail) के सजायाफ्ता दो कैदियों (Prisoners) की मौत (Death) इलाज के दौरान हो गई।

News Aroma Media
1 Min Read
RIMS
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh Central Jail : राजधानी रांची स्थित RIMS में हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (Loknayak Jaiprakash Narayan Central Jail) के सजायाफ्ता दो कैदियों (Prisoners) की मौत (Death) इलाज के दौरान हो गई।

मरने वालों में हजारीबाग के बबुली महतो और कोडरमा के सिमरिया निवासी अरुण ठाकुर शामिल हैं। दोनों को हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा मिली थी।

जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

दोनों के परिजनो ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं जेल अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा है कि बीमार दोनों बंदियों को सदर अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हुई।

उन्होंने बताया कि पेरोल पर बबुली महतो के एक पुत्र को अंतिम संस्कार के लिए 15 दिन के लिए छोड़ा गया है। सजायाफ्ता कैदी बबूली महतो, पिता स्व बुलाकी महतो के शव के दाह संस्कार एवं श्राद्ध-कर्म के लिए सजायाफ्ता कैदी के पुत्र मुन्नीलाल प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, पत्नी चेतनी देवी, बहु झलिया देवी, मुनिया देवी एवं रेखा देवी को 15 दिनों के लिए पेरोल मांगा गया था

Share This Article