लोहरदगा में रामेश्वर उरांव ने सामुदायिक भवन और लाइब्रेरी का किया शिलान्यास

इसके साथ आयशा कच्छी विद्यालय लोहरदगा में विधायक निधि से पुस्तकालय भवन का निर्माण किया जा रहा है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं सांसद धीरज प्रसाद साहू ने लोहरदगा हजरत बाबा दुखन शाह मजार के सामने विधायक मद से निर्माण के लिए सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया।

साथ ही आयशा कच्छी विद्यालय लोहरदगा में विधायक मद से निर्माण के लिए लाइब्रेरी भवन का शिलान्यास किया।

फलस्वरूप विधायक मद से दो कमरों का किया गया  शिलान्यास

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है की सभी वर्गों का विकास हो। फलस्वरूप विधायक मद से दो कमरों का शिलान्यास किया जा रहा है।

राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ आयशा कच्छी विद्यालय लोहरदगा में विधायक निधि से पुस्तकालय भवन का निर्माण किया जा रहा है। विधायक निधि से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विभिन्न पुस्तक भी प्रदान किया जाएगा।

इस मौके पर बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share This Article