कुछ माह पहले हुई थी शादी, नव दंपती ने कुएं में कूद कर दे दी जान, पुलिस कर रही…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh Suicide News: रामगढ़ (Ramgarh ) शहर में कुछ महीने पूर्व शादी के बंधन में बंधे एक नव दंपती ने कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी है।

गुरुवार की सुबह उस दंपती की लाश जब कुएं से बाहर निकाली गई तो उनकी पहचान विशु कुशवाहा और अंजलि के रूप में की गई।

इस घटना की जानकारी देते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि गोरियारीबाग (Goriyaribagh) में विशु कुशवाहा उर्फ गोलू (25) और अंजली देवी (22) की लाश बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान जो बात सामने आई है उससे ऐसा लगता है कि इस दंपति ने आत्महत्या (Suicide) की है। इसकी वजह जानने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है। मृतकों के परिजनों से बात की जा रही है।

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि यह दंपति पिछले कुछ समय से यहां रह रहे थे। दोनों का प्रेम विवाह कुछ महीने पूर्व Ramgarh थाना परिसर में हुआ था। दोनों का परिवार शहर के नए बस स्टैंड के निकट रहता है। 21 फरवरी की शाम को अंजलि के पेट में दर्द होने पर उसके पति ने इलाज के लिए रामगढ़ छावनी अस्पताल ले गया था।

इस बात की सूचना पर अंजली देवी के सास ससुर भी घर आए थे। लेकिन वह देर शाम को वापस चले गए। सुबह मोहल्ला के लोगों ने जब घर बंद देखा तो पति-पत्नी की खोज आरंभ की। घर के बगल के एक कुएं के बाहर कपड़े देख लोग चौक गए। पुलिस ने दंपति के शव को Post Mortem के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Share This Article