किराना दुकान बंद कर जा रहे किशोर की मिली डेड बॉडी, परिजनों और लोगों ने…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Dead Body of Youth: जिले के चैनपुर (Chainpur) थाना क्षेत्र के गरदा से किराना दुकान बंद कर घर जा रहे किशोर का शव गुरुवार को पुलिस ने बरामद किया है।

हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने Chainpur- Daltonganj मुख्य पथ पर शाहपुर में कोयल पुल को Dead Body के साथ आधे घंटे तक जाम रखा। इस क्रम में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की गई।

हालांकि तत्काल पुलिस के हस्तक्षेप से जाम को हटा लिया गया और आवागमन सामान्य किया गया। पुलिस ने परिजनों को बताया कि संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। मृतक किशोर की पहचान मंतजीर आलम (16) के रूप में हुई है।

DSP मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि जाम को तत्काल हटा दिया गया। परिजनों को भरोसा दिलाया गया है कि जल्द आरोपितों की स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। Dead Body को पोस्टमार्टम के लिए MRMCH में भेज दिया गया है। हत्या का कारण स्पष्ट किया जा रहा है।

मृतक के पिता ने जानकारी दी की बुधवार की रात आठ बजे मंतजीर गरदा से किराना सह जूता दुकान बंद कर घर लौट रहा था। कुछ देर लेट होने पर कॉल करने पर बताया कि कब्रिस्तान के पास पहुंच गए हैं, 10 मिनट में घर आ जाएंगे। लेकिन 15-20 मिनट तक घर नहीं पहुंचा। दोबारा कॉल लगाने पर फोन नहीं उठाया। संदेह होने पर उसकी खोजबीन की गई। रात 11 बजे तक कोई अता-पता नहीं चला। थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी जा रही थी कि अचानक सूचना मिली कि मंतजीर का शव मिला है।

पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुंह दबाकर हत्या की गई है और उसकी डेड बॉडी को सड़क से 300 मीटर दूर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। 10 से 15 मिनट के भीतर घटना को अंजाम दिया गया। बताया कि रात में ही हत्या के आरोपितों के संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई।

कोयल पुल पर जाम लगने की सूचना मिलने पर चैनपुर के अलावा मेदिनीनगर शहर की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर जाम हटाया।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के साथ-साथ CBSE बोर्ड की भी परीक्षा चल रही है और बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों का अलग-अलग परीक्षा केंद्र पर आना-जाना लगा हुआ है। ऐसे में सड़क जाम रहने से भारी परेशानी होती। साथ ही जिस समय सड़क जाम किया गया, उस वक्त स्कूल बसों का भी आना-जाना लगा रहता है। इसे देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाई।

Share This Article