रामगढ़ में 20 साल से फरार नक्सली को पुलिस ने दबोचा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh Naxalite Arrested : रामगढ़ (Ramgarh ) पुलिस ने 20 वर्षों से फरार एक कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

वह नक्सली रामगढ़ (Naxalite Ramgarh) जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एक घर में छुपा हुआ था। वहीं से वह अपनी योजना बना रहा था।

इसकी पुष्टि करते हुए SP डॉक्टर विमल कुमार ने रविवार को बताया कि कुख्यात नक्सली डेगलाल महतो (Naxalite Degalal Mahato)बोकारो जिला का रहने वाला है। उसने हत्या की वारदातों को भी अंजाम दिया है।

उसके खिलाफ 17 CL एक्ट भी लगा हुआ है। डेगलाल महतो के खिलाफ वर्ष 2004 में भी धारा 302 के तहत कांड संख्या 96/04 दर्ज किया गया था।

एसपी ने बताया कि रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरना गांव निवासी डेगलाल महतो (Degalal Mahato) पिता-बुधन महतो घर में रहकर किसी जघन्य अपराध को अंजाम देने के फिराक में है।

तत्काल SDPO परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम ने चतरोचट्टी पुलिस के सहयोग से 20 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त डेगलाल महतो को गिरफ्तार किया।

Share This Article