रामगढ़ के इलाके में SP ने CRPF जवानों के साथ चलाया अभियान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रामगढ़ SP डॉ बिमल कुमार खुद पूरे सुरक्षा का मुआयना कर रहे हैं।

उन्होंने बरकाकाना के जंगली इलाके में भी CRPF जवानों के साथ सर्च अभियान (Search Campaign) चलाया।

शनिवार को उन्होंने बताया कि बरकाकाना OP क्षेत्र के कडरू, जोबो, खपिया, अरमादाग एवं विभिन्न क्षेत्रों में जिला पुलिस व CRPF 218 डी कंपनी के सशस्त्र बलों के साथ संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान में साफ संकेत दिया गया है कि सामाजिक तत्वों (Social Elements) को छोड़ नहीं जाएगा। कोई भी व्यक्ति चुनाव में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा तो वह सलाखों के पीछे ही रहेगा।

Share This Article