BREAKING: रामगढ़ घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर पलटते ही आपस में टकराई कई गाड़ियां, दो कारें पिचकीं, मची अफरा-तफरी

रामगढ़ घाटी में बुधवार सड़क हादसा हुआ जब अनियंत्रित ट्रेलर पलटने से कई वाहन टकरा गए, गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और यातायात बाधित हो गया राहत कार्य अभी जारी है भी

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ घाटी में बुधवार की सुबह कई गाड़ियां आपस में टकरा गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना को लेकर बताया जा रहा कि घाटी के घुमावदार रास्ते पर लोहे के भारी-भरकम पहिए लेकर जा रहा एक बड़ा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर हालात बेहद भयावह हो गए। टक्कर के बाद कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। चारों ओर टूटे-फूटे वाहनों और मलबे का ढेर लग गया। फिलहाल हादसे में घायल या हताहत लोगों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

हादसे के कारण रामगढ़ घाटी मार्ग पर लंबा जाम लग गया। वन-वे ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर के नीचे कई कारें दब गईं, जिनमें एक काली और एक सफेद कार पूरी तरह पिचक गई। वहीं पास में खड़ा एक लाल रंग का कंटेनर ट्रक भी इस हादसे की चपेट में आ गया।

यात्री बस भी हुई क्षतिग्रस्त

इस हादसे में एक यात्री बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसका पिछला हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत राहत कार्य में जुट गए। उन्होंने वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। कई लोग हादसे के बाद डरे-सहमे हालत में सड़क किनारे बैठे नजर आए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।