रांची में गोस्सनर कॉलेज की 17 साल की छात्र का अपहरण, घर से निकली थी…

भगिनी की खोजबीन करते हुए वह गोस्सनर कॉलेज गए, तब पता चला कि दुर्गा पूजा की वजह से कॉलेज 19 अक्तूबर से ही बंद है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के गोस्सनर कॉलेज की छात्रा का अपहरण (Gossner College Student Kidnapping ) कर लिया गया है। इस संबंध में परिजन ने डोरंडा थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

परिजन की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनकी 17 वर्षीय भगिनी शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे गोस्सनर कॉलेज जाने के नाम से घर से निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची।

19 अक्तूबर से ही बंद है कॉलेज

उसका मोबाइल भी Switch off आ रहा था। भगिनी की खोजबीन करते हुए वह गोस्सनर कॉलेज गए, तब पता चला कि दुर्गा पूजा की वजह से कॉलेज 19 अक्तूबर से ही बंद है। इसके बाद वह कई रिश्तेदारों से भी संपर्क किया। मगर, नाबालिग छात्रा का कुछ पता नहीं चल पाया।

इसके बाद वह शनिवार को सीधे डोरंडा थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस (Police) मामले की जांच में जुटी है।

नाबालिग छात्रा को खोजने के लिए पुलिस की टीम CCTV फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, अब तक छात्रा का कुछ पता नहीं चल पाया है। बता दें कि छात्रा अपने मामा-मामी के घर में रह कर पढ़ाई किया करती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply