रांची में मॉर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग का कार से अपहरण कर दुष्कर्म, दो लड़कियां भागने में कामयाब

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के चान्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआटोली में तीन युवकों ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया। घटना के बाद नाबालिग दुष्कर्मियों को चकमा देकर उनके चंगुल से भाग निकली।

जानकारी के अनुसार गांव की तीन लड़कियां रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे रोज की तरह वॉक पर निकली थी।

इसी दौरान कार में पहुंचे तीन युवकों ने इन्हें दौड़ाना शुरू कर दिया। दो लड़कियां भागने में कामयाब रहीं, जबकि एक लड़की को बदमाशों ने जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए और दुष्कर्म किया।

लड़की का अपहरण कर भागने के दौरान बदमाशों का मोबाइल कहीं गिर गया। मोबाइल खोजने के दौरान लड़की उनके चंगुल से फरार हो गई।

इसके बाद लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है। साथ ही लड़की से मामले की जानकारी ले रही है।

मामले को लेकर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है।

इसमें नाबालिग के पहचान के किसी व्यक्ति की होने की बात सामने आ रही है।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article