राजधानी रांची में कोरोना से एक महिला की मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांचीः राजधानी रांची में कोरोना से एक महिला की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि महिला को कई अन्य बीमारियां भी थीं।

महिला की उम्र 60 वर्ष थी। 29 दिसंबर की देर रात महिला की मौत हो गई है। महिला को 27 दिसंबर को रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वे रांची के नामकुम की रहने वाली थी। महिला का कोविड गाइडलाइन के साथ अरगोड़ा में श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

एक दिन में 344 संक्रमित मिले

झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहली बार राज्य में एक दिन में 344 संक्रमित मिले हैं। चिंता की बात यह है कि एक निजी अस्पताल के पांच डॉक्टर और रिम्स के सात डॉक्टर संक्रमित मिले हैं।

गुरुवार सुबह स्वास्थ्य विभाग से मिली सूचना के अनुसार रांची से 118, कोडरमा से 56, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 43, धनबाद से 31, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 22, हजारीबाग से 21, बोकारो से 17, देवघर से सात, गिरिडीह से सात, चतरा से छह , खूंटी से चार, रामगढ़ से चार, जामताड़ा से तीन, गुमला से दो, दुमका से एक, लातेहार से एक और पलामू से एक मरीज मिले हैं।

दूसरी ओर राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे ने कोरोना के 118 नए केस मिले हैं। जबकि जिले में नौ मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 329 है। जबकि

कुल पॉजिटिव केस की संख्या 86806 है। अबतक 84888 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

निजी अस्पताल (मेदांता) के पांच डॉक्टर और रिम्स के सात डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। रिम्स में चार जूनियर रेजीडेंट, एक सीनियर रेजीडेंट, एक एचएस और एक सीनियर डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दो नर्सें भी संक्रमित पाई गयी हैं।

Share This Article