गोली लगने से घायल रिम्स से फरार लातेहार की रहने वाली महिला पकड़ी गयी

गोली लगने के बाद महिला को रिम्स में भर्ती कराया गया था, लेकिन शनिवार देर शाम वह वहां से फरार हो गयी थी, जिसके बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: गोली लगने से घायल लातेहार की रहने वाली महिला को रिम्स के पुराना इमरजेंसी (Rims Old Emergency) के पास से शनिवार देर रात पकड़ा गया। इसके बाद उसे रिम्स के हृदय रोग विभाग (Department of Cardiology) के पांचवे तल्ले में भर्ती कराया गया है।

गोली लगने के बाद महिला को Rims में भर्ती कराया गया था। लेकिन शनिवार देर शाम वह वहां से फरार हो गयी थी, जिसके बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी थी।

महिला के नाक को छूते हुए गोली निकल गयी

उल्लेखनीय है कि लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित बरियातू की रहने वाली विनीता कुमारी को शुक्रवार देर रात रिम्स के ENT Unit में भर्ती कराया गया था।

महिला को रांची के कटहल मोड़ के पास अपराधियों ने गोली (Fire) मारी थी। हालांकि महिला के नाक को छूते हुए गोली निकल गयी थी। इससे महिला घायल हो गयी थी, जिसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था।

Share This Article