RANCHI : आपस में हुए विवाद के बाद दंपत्ति ने जान देने का किया प्रयास, RIMS में भर्ती

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पुंदाग (Pundag) ओपी क्षेत्र के लाला लाजपत रायनगर (Lala Lajpat Rainagar) निवासी एक दंपती ने आपसी विवाद के बाद आत्महत्या (Suicide) की कोशिश की।

जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में रिम्स (RIMS) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय सोनू अग्रवाल और उसकी पत्नी 35 वर्षीय मलोबिका सरकार ने आपसी विवाद के जान देने की कोशिश की।

दोनों पति-पत्नी को रिम्स अस्पताल (RIMS Hospital) में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

शरीर में मिले हैं जहर के अंश

रिम्स (RIMS) से मिली जानकारी के अनुसार सोनू अग्रवाल और उनकी पत्नी मलोबिका सरकार दोनों के शरीर में पॉइजन (Poison) के अंश मिले हैं। दोनों का फिलहाल रिम्स में इलाज चल रहा है।

मामले की जानकारी बरियातू पुलिस (Bariatu Police) के साथ-साथ पुनदाग ओपी को भी दे दी गई है।

पुनदाग ओपी प्रभारी विवेक ने बताया कि पति-पत्नी के जहर खाने की सूचना मिली है। लेकिन इसकी कोई भी शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है। दोनों का इलाज चल रहा है।

Share This Article