कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची रांची, जानिए कितने लोगों को लग सकेगा टीका

News Aroma Media
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: 1.62 लाख डोज के साथ कोरोना वैक्सीन की पहली खेप बुधवार को रांची पहुंच गई है। सुबह 9.30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंची वैक्सीन की खेप को स्वास्थ्य मुख्यालय नामकुम लगाया गया है।

यही से सभी सभी रीजनल वैक्सीन स्टोर और जिलों में वितरण किया जाएगा।

इसकी प्रक्रिया स्वास्थ्य मुख्यालय में शुरू कर दी गई है।

इन्फेक्शन को देखते मुख्यालय का मेन गेट लॉक

इधर, इंजेक्शन की संवेदनशीलता को देखते हुए वैक्सीन से लोगों को दूर रखा गया है, ताकि किसी तरह का इन्फेक्शन ना फैल जाए।

नामकुम स्थित स्वास्थ्य मुख्यालय में वैक्सीन की खेप पहुंचने के बाद मेन गेट को बंद कर दिया गया है, ताकि किसी की एंट्री ना हो सके।

नामकुम से डिस्पैच की जाएगी वैक्सीन

नामकुम से अलग-अलग जिलों के लिए वैक्सीन डिस्पैच की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, पहली खेप में वैक्सीन की 16,200 वाइल झारखंड को मिली हैं।

एक वाइल में 10 डोज होगा। यानी पहली खेप के आधार पर 1,62,000 लोगों का टीकाकरण हो जाएगा।

1.5 लाख हेल्थ वर्कर्स को लगना है टीका

16 दिसंबर को देश भर में एक साथ महा टीका अभियान शुरू होगा। इसके तहत झारखंड के 129 सेंटर्स पर टीका लगेगा।

हर सेंटर पर पहले दिन 100-100 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा।

पहले चरण में झारखंड में लगभग 1.5 लाख हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जाना है।

मीडिया की भी एंट्री बैन

नामकुम स्थित एनआरएचएम कैंपस में राज्य का सबसे बड़ा वेयर हाउस बनाया गया है। यहीं पर टीके को स्टोर किया गया है।

सुबह से ही इसे बंद रखा गया है। कर्मचारियों को छोड़कर किसी को अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

मीडियाकर्मियों को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

ऐसे सेंटर पर पहुंचेगी वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन सबसे पहले नामकुम एनआरएचएम कैंपस पहुंचा है। यहां से रेफ्रिजरेटर वाले वाहन से राज्य के तीन रीजनल स्टोर पहुंचाया जाएगा।

इसके बाद वहां से जिला के सदर अस्पताल और फिर वैक्सीनेशन सेटर तक इसे ले जाया जाएगा।

रांची वासियों के लिए सदर अस्पताल में वैक्सीन आएगी।

सदर अस्पताल से हर प्रखंड में बने वैक्सीनेशन सेंटर पर लाभुकों की संख्या के आधार पर भेजी जाएगी।

Share This Article