संगठन की मजबूती का आधार है प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता : आदित्य साहू

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के सफल समापन के उपरांत जिला वर्ग प्रभारी एवं वर्ग संयोजकों की संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीते माह संपन्न हुए महाअभियान के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं मंडलों में आयोजित प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की राष्ट्रीय प्रशिक्षण टोली की सदस्य एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने कहा कि प्रशिक्षण किसी भी संगठन की शक्ति का आधार होता है।

भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सजग प्रहरी है। प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करने के साथ-साथ संगठन की कार्यपद्धति और जनसेवा के मूल्यों से भी जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय का दर्शन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से साकार हो रहा है और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 झारखंड भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी अभियान सिद्ध हुआ है।

संगठन की मजबूती का आधार है प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता।इस अभियान ने संगठन के प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ताओं को वैचारिक, सांगठनिक एवं व्यवहारिक रूप से और अधिक सक्षम बनाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन अपने कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, समर्पण और वैचारिक प्रतिबद्धता के बल पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। समीक्षा बैठकों के माध्यम से प्रशिक्षण की उपलब्धियों का मूल्यांकन करते हुए आगामी चुनौतियों एवं कार्यक्रमों के लिए संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय तथा जनोन्मुखी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनावी सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, सुशासन एवं विकास के संकल्प को आगे बढ़ाना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास का एक प्रभावी माध्यम बना है तथा यह अभियान आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत, अनुशासित और जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगा। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने एवं धन्यवाद ज्ञापन केके गुप्ता ने किया।

बैठक में शालिनी वैशिखियार, मनीर उरांव, शैलेन्द्र सिंह, अमित सिंह, अमरदीप यादव, अमित मंडल, अशोक बड़ाईक, अविनेश सिंह, राकेश भास्कर, संजीव विजयवर्गीय, प्रियंका रंजन, गणेश तिवारी, बबलू भगत, दिनेश कुमार, भारत यादव, बलराम सिंह, रमेश सिंह, सतीश सिन्हा सहित वर्ग प्रभारी एवं वर्ग संयोजक उपस्थित थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।