कार ने मारा स्कूटी को टक्कर, फिर दुकान में जा घुसी, 9 घायल

इस दौरान कार ने पहले स्कूटी को धक्का मारी। स्थानीय लोगों ने गाड़ी रोकने के लिए बोला, तो चालक ने डर कर गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पीपरटोली के पास एक अजीब सी घटना (Accident) हुई। यहां एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार एक दुकान में घुस गई।

इस घटना में स्कूटी सवार समेत 9 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) भेजा गया।

क्या थी घटना?

बता दें कि कार संख्या JH-01ES5859 तेज रफ्तार में आ रही थी। इस दौरान कार ने पहले स्कूटी को धक्का मारी। स्थानीय लोगों ने गाड़ी रोकने के लिए बोला, तो चालक ने डर कर गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी।

इसके बाद कार चालक ने अनियंत्रित होती हुई गाड़ी को एक दुकान में घुसा दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर अरगोड़ा थाना की PCR गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस (Police) ने कार चालक को कब्जे में लेते हुए गाड़ी जब्त किया।

Share This Article