…और इस तरह सहमति के आधार पर सुलझ गया 19 साल से चल रहा संपत्ति विवाद…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Civil Court: रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) में 19 वर्ष से चल रहे एक सम्पति विवाद का मामला शुक्रवार को आपसी सहमति के आधार पर मध्यस्थता के जरिये सुलझा लिया गया।

इस केस के निपटारे में रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (Dalsa) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों सहोदर भाईयों के बीच सम्पति विवाद (Property Dispute) था।

दामोदर नाथ शाहदेव की ओर से अपने सगे भाई बड़ा लाल गोविंद नाथ शाहदेव एवं अन्य के खिलाफ रांची के लेक रोड, हरमू रोड, किशोरगंज स्थित भूमि 1.25 एकड़ पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। समझौता के बाबत दोनों पक्षकारों के बीच कई दौर की वार्ता हुई थी, लेकिन विवाद नहीं सुलझ पा रहा था।

इसके बाद न्यायालय के पहल पर समझौता के लिए दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बैठकें हुई। तब दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं तथा मध्यस्थता (Mediation) की ओर से 19 वर्ष पुराने मामले को सुलझा लिया गया।

पक्षकारों के बीच यह सहमति बनी कि एम.एस. प्लॉट नम्बर – 1165, 1167, 1168, लेक रोड स्थित भूमि में वादी दामोदर नाथ शाहदेव को 62.80 डिसमिल तथा प्रतिवादी Bada Lal Govind Shahdev एवं अन्य को 62.80 डिसमिल भूमि मिलेगा, जिसमें दोनों पक्ष अपने-अपने हिस्से की जमीन में अपनी मर्जी से उस भूमि का उपयोग करेंगे। इस बाबत पक्षकारों की ओर से नक्शे की प्रति भी दायर की गयी, जिसमें उनके हिस्से का विवरण दर्ज है।

Share This Article