Homeझारखंडसौतन के मर्डर मामले में महिला और उसके भाई को कोर्ट ने...

सौतन के मर्डर मामले में महिला और उसके भाई को कोर्ट ने ठहराया दोषी, अब सजा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi News: अपर न्यायायुक्त MK वर्मा की अदालत ने गुरुवार को अपनी सौतन की हत्या (Murder) के मामले में मिमता देवी और उनके भाई सुभाष महतो को दोषी ठहराया है।

कोर्ट इनकी सजा के बिंदु पर पांच मार्च को सुनवाई करेगा। मामले में अदालत ने मृतका के पति धनराज महतो को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।

आरोप है कि कांके थाना क्षेत्र के धनराज महतो की दूसरी पत्नी अंजू देवी की हत्या धनराज महतो की पहली पत्नी मिमता देवी अपने भाई सुभाष महतो संग मिल कर कर दी थी। धनराज महतो की दोनों पत्नियों के बीच अक्सर विवाद होता था।

बाद में दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि 13 जनवरी 2001 को पहली पत्नी ने अपने भाई के संग मिल कर हत्या की घटना को अंजाम दे दिया।

हत्या की घटना को लेकर मृतका के पिता ने अपने दामाद धनराज महतो और उनकी पहली पत्नी और उनके भाई के खिलाफ कांके थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करायी थी। अभियोजन पक्ष की ओर से 11 गवाहों की गवाही करायी गयी, जबकि बचाव पक्ष की ओर से एक गवाही हुई।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...