झारखंड में में अपराधियों का बोलबाला: बाबूलाल मरांडी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में अपराधियों का बोलबाला है।

आये दिन अपराधी और नक्सली बड़ी बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। हेमंत सरकार इस पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है।

मरांडी गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सोनुआ में शाम के छह बजे घटना हुई। घटनास्थल मुख्य सड़क से महज ड़ेढ़ किलोमीटर दूर है लेकिन रात में पुलिस वहां सुरक्षाकर्मियों की लाश उठाने तक नहीं गई।

सोच सकते हैं कि जब पुलिस अपने ही लोगों की लाश उठाने रात में नहीं पहुंची तो आम जनता कितनी महफूज है। वह इलाका बीहड़ जंगल भी नहीं है।

यह घटना बताती है कि राज्य की पुलिस या तो कायर है या फिर उस इलाके की स्थिति बेहद भयावह है। जब वे दूसरे दिन घटनास्थल जा रहे थे, तब सोनुआ में पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

डीएसपी और पुलिस के अन्य अधिकारी समझा रहे थे, सुरक्षा कारणों से घटनास्थल पर नहीं जाने दिया जा सकता है। बाद में दो घंटे बाद घटनास्थल के लिए जाने दिया गया।

Share This Article