रांची में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर सिंह की मिली डेड बॉडी

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lieutenant Colonel Dead Body: रांची के खेलगांव आवासीय परिसर से मंगलवार को एक लेफ्टिनेंट कर्नल का शव (Lieutenant Colonel Dead Body)  बरामद किया गया है। शव पार्किंग एरिया में मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर सिंह (Diwakar Singh) का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया। बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले दिवाकर सिंह खेलगांव स्थित आवासीय परिसर में अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रहते थे।

अपार्टमेंट के पार्किंग एरिया से बरामद किया गया शव 

उनकी पोस्टिंग रांची के नामकुम आर्मी कैंप में थी। दिवाकर सिंह का शव अपार्टमेंट के पार्किंग एरिया से मंगलवार की सुबह बरामद किया गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी ने पुलिस को बयान दिया है कि वे पिछले कई महीनों से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। पत्नी के अनुसार दिवाकर सिंह हर शाम काफी देर तक बिल्डिंग के छत पर जाकर बैठा करते थे। सोमवार की शाम भी वे छत पर ही बैठे हुए थे।

पत्नी ने इस दौरान फोन कर उन्हें कई बार नीचे बुलाया लेकिन वे नहीं आए। देर रात होने पर वह और उनकी बेटी सोने चली गई। इसी बीच मंगलवार की सुबह उन्हें यह जानकारी दी गई कि पार्किंग एरिया में दिवाकर सिंह का शव पड़ा हुआ है।

खेलगांव थाना प्रभारी योगेश कुमार (Yogesh Kumar) ने बताया कि शव बिल्डिंग की पार्किंग एरिया से मिला है। प्रारंभिक जांच में पूरा मामला सुसाइड का लग रहा है। उन्होंने कहा कि यह भी जानकारी मिली है कि दिवाकर सिंह डिप्रेशन में थे। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Share This Article