
New SP Appointment : धनबाद में नए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में एस. मोहम्मद याकूब ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को अपनी प्राथमिक प्राथमिकताओं में शामिल बताया।
नए ग्रामीण एसपी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में वे जिले में बेहतर पुलिसिंग और जनता को सुरक्षित वातावरण देने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एस. मोहम्मद याकूब इससे पहले हुसैनाबाद में एसडीपीओ के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में काम किया। अब उन्हें धनबाद जैसे संवेदनशील जिले की जिम्मेदारी दी गई है, जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती मानी जाती है।
वहीं, निवर्तमान ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी का तबादला कर उन्हें पलामू का नया पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है।
प्रशासन को उम्मीद है कि नए नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी तथा अपराध पर नियंत्रण मजबूत होगा।

