रांची : गोइलकेरा की भूमिका दत्ता को राउरकेला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (रिम्स) में स्टूडेंट परफॉर्मर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। गोपबंधु नगर, छेंड स्थित रिम्स सभागार में आयोजित ‘रिस्पॉन्सिबल एआई फॉर एथिकल, सस्टेनेबल एंड इन्क्लूसिव ट्रांसफॉर्मेशन अक्रॉस मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी एंड मीडिया’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में भूमिका दत्ता को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। गोइलकेरा निवासी नरेंद्र दत्ता की पुत्री भूमिका राउरकेला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें वर्ष 2026-2027 सत्र में शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ ही संस्थान की अन्य छात्र गतिविधियों, व्यक्तित्व विकास, प्रोजेक्ट और समग्र एवं समावेशी विकास कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्टूडेंट परफॉर्मर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए चुना गया।



