रांची-देवघर हवाई सेवा हुई शुरू, महज 55 मिनट में पहुंचे यात्री

इस मौके पर एयरपोर्ट (Airport) के निदेशक (Director) केएल अग्रवाल ने बुके देकर विमान के यात्रियों का स्वागत किया।

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Ranchi से देवघर के लिए विमान सेवा (Airline) सोमवार से शुरू हो गई। महज 55 मिनट में यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच गए।

पहले दिन देवघर से रांची आने के लिए लगभग 25 लोगों ने बुकिंग कराई थी। रांची-देवघर के बीच विमान सेवा शुरू होने की खुशी में बिरसा मंडा एयरपोर्ट (Birsa Manda Airport) पर इंडिगो के स्टॉफ ने केक काट कर यात्रियों का स्वागत किया।

रांची से देवघर के लिए इंडिगो (Indigo) की 78 सीटर फ्लाइट 6ई 7964 दोपहर 3:25 बजे उड़ान भरी और शाम 4.25 बजे देवघर पहुंची।

वहीं, देवघर से रांची के लिए फ्लाइट (Flight) 6ई 7965 शाम 4:45 उड़ान भरी और रांची शाम 5:45 बजे पहुंची।

यह सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को मिलेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर सेवा में विस्तार किया जाएगा।

रांचीवासियों के लिए पहली बार गोवा के लिए सीधी विमान सेवा शुरू हुई है। रविवार को रांची से गोवा की पहली फ्लाइट सेवा शुरू हुई।

गोवा से रांची आया इंडिगो का विमान जब बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के रनवे पर पहुंचा, तो वाटर कैनन से पानी का छिड़काव कर स्वागत किया गया।

विमान के यात्रियों का स्वागत

इस मौके पर एयरपोर्ट (Airport) के निदेशक (Director) केएल अग्रवाल ने बुके देकर विमान के यात्रियों का स्वागत किया।

Airline शुरू होने की खुशी में केक भी काटा गया। विमान शाम 6: 05 बजे गोवा से रांची पहुंचा। विमान में 124 यात्री सवार थे।

वहीं, रांची से विमान 127 यात्रियों को लेकर शाम 6:45 गोवा के लिए उड़ान भरा। Airline सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, रविवार और सोमवार को मुहैया करायी जाएगी।

TAGGED:
Share This Article