दिशोम गुरु शिबू सोरेन की सेहत सामान्य, एक-दो दिनों में किया जाएगा डिस्चार्ज

उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था, उनके हेल्थ को लेकर अपडेट खबर यह आ रही है कि वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : 9 सितंबर की देर शाम को दिल्ली से रांची लौटने के क्रम में दिल्ली एयरपोर्ट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत (Shibu Soren Health) खराब हो गई थी।

उन्हें गंगाराम अस्पताल (Gangaram Hospital) में भर्ती किया गया था। उनके हेल्थ को लेकर अपडेट खबर यह आ रही है कि वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

उनकी सेहत सामान्य है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो एक दो दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। डॉक्टरों ने जब हेमंत सोरेन को भरोसा दिया कि उनकी तबीयत ठीक है, तो वह रांची लौट आए थे।

अभी राजनीति में एक्टिव रहते हैं शिबू

80 साल की उम्र में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन राजनीति में एक्टिव रहते हैं। सरकार के जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में आज भी वह भाग लेते हैं।

वह लोगों को संबोधित भी करते हैं। इसी साल फरवरी की महीने में भी उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई थी। उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया था। उसके बाद बिल्कुल ठीक हो गए थे।

Share This Article