लोकसभा चुनाव को लेकर रांची में इन तिथियां पर ड्राई डे घोषित, नहीं मिलेगी शराब…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dry Day in Ranchi : रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DC राहुल कुमार सिन्हा (Rahul Kumar Sinha) ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ग) में उल्लेखित प्रावधानों एवं आयुक्त उत्पाद झारखंड द्वारा प्राप्त निर्देश के मद्देनजर अलग-अलग तिथियों को संपूर्ण रांची जिला में शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया है। मतलब शराब की दुकान (Wine Shop) इन तिथियां पर नहीं खुलेंगी।

1- दिनांक 13.05.2024

(मतदान- सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू)

दिनांक 11.05.2024 को 5:00 बजे अपराह्न से दिनांक 13.05.2024 के 5:00 बजे अपराह्न तक।

 

2- दिनांक 20.05.2024

(मतदान- चतरा, कोडरमा, हजारीबाग)

दिनांक 18.05.2024 को 5:00 बजे अपराह्न से दिनांक 20.05.2024 के 5:00 बजे अपराह्न तक।

 

3- दिनांक 25.05.2024

(मतदान- गिरिडीह, रांची, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम)

दिनांक 23.05.2024 को 5:00 बजे अपराह्न से दिनांक 25.05.2024 के 5:00 बजे अपराह्न तक।

 

4- दिनांक 04.06.2024

(मतगणना)

शुष्क दिवस की अवधि- पूरा दिन।

Share This Article