Latest Newsझारखंड'घर में पढ़ाई के लिए पड़ी डांट, तो 10वीं के स्टूडेंट ने कर लिया सुसाइड

‘घर में पढ़ाई के लिए पड़ी डांट, तो 10वीं के स्टूडेंट ने कर लिया सुसाइड

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

DSP Student Suicide: राजधानी रांची (Ranchi) के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के 10वीं के छात्र क्षितिज प्रांजल ने गुरुवार को जहर खाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली। वह अपने माता- पिता के साथ डोरंडा के New Gandhinagar स्थित स्मृति अपार्टमेंट में रहता था।

क्षितिज के पिता कारोबारी मनीष कुमार के बयान पर डोरंडा पुलिस ने UD केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि उसे पढ़ाई के लिए डांटा गया था। उससे कहा गया था कि परीक्षा नजदीक है, इसलिए पढ़ाई पर ध्यान दो। इससे वह नाराज था। उन्होंने बताया कि क्षितिज ने मच्छर मारने का स्प्रे (Mosquito Repellent Spray) पी लिया।

किताब-कॉपियां बिखरी पड़ी थीं

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह पढ़ाई करने की बात कहकर कमरे में गया। दोपहर 12:25 बजे मां ने उसे आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने पीछे के दरवाजे से देखा तो वह अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा था। किताब-कॉपियां बिखरी पड़ी थीं।

इसके बाद दरवाजा तोड़कर आनन-फानन में उसे धुर्वा स्थित पारस अस्पताल (Paras Hospital) ले गए, जहां Doctors ने मृत घोषित कर दी। डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया

आसपास के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि पढ़ाई के दबाव के कारण वह परेशान था और इसी कारण उसने आत्महत्या (Suicide) की होगी। हालांकि उसके कमरे से कोई Suicide Note नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के मोबाइल को भी खंगाला जाएगा, ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके। Post Mortem के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...