रांची के DSPMU में डांडिया कार्यक्रम के दौरान हंगामा, छात्राओं ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप

रांची के डीएसपीएमयू में डांडिया कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से बदतमीजी और छेड़छाड़ के आरोपों पर हंगामा हुआ। छात्रों के विरोध के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में गुरुवार को डांडिया कार्यक्रम के दौरान अचानक हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि डांस कर रही कुछ छात्राओं के साथ युवकों ने बदतमीजी और छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद छात्राओं ने विरोध जताया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। छात्राओं के विरोध को देखते हुए मौके पर मौजूद अन्य छात्र भी उनके समर्थन में उतर आए। इसके बाद विरोध बढ़ने लगा और कुछ देर तक कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

हालात बिगड़ते देख विश्वविद्यालय के छात्रों ने पहल की और किसी तरह मामले को शांत कराया। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर लालपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी। लालपुर थाना प्रभारी रूपेश सिंह ने बताया कि डांडिया कार्यक्रम के दौरान हंगामे की सूचना मिली थी। हालांकि, कुछ ही देर में मामला शांत हो गया था।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।