रांची RIMS में COVID पॉजिटिव के पांच मरीज हुए काम

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची स्थित रिम्स अस्पताल में कोविड पॉजिटिव के मरीजों की संख्या एक बार फिर घटी है। रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

शनिवार को रिम्स में कोविड पॉजिटिव के 30 मरीज थे। रविवार को यह संख्या घटकर 25 हो गई। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिम्स में 25 कोविड पॉजिटिव के मरीजों का इलाज चल रहा है। इन मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, सर्जरी, न्यू ट्रामा सेंटर सहित अन्य जगहों पर चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रिम्स में ब्लैक फंगस का एक मरीज भर्ती हुआ है। वह मरीज जमशेदपुर के बिरसा नगर की 52 वर्षीय बसंती देवी है। उन्होंने बताया कि यहां पोस्ट कोविड का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article