रांची के मोराबादी में मॉर्निंग वॉक पर निकली डॉक्टर की पत्नी से सोने की चेन छिनतई

रांची में मॉर्निंग वॉक से लौट रही डॉक्टर की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपटी, वारदात से इलाके में दहशत, पुलिस ने जांच शुरू की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के हरिहर सिंह रोड पर सुबह की सैर एक डॉक्टर परिवार के लिए डरावनी घटना में बदल गई। मॉर्निंग वॉक से लौट रही डॉक्टर की पत्नी को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाते हुए उनके गले से सोने की चेन और पेंडेंट झपट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित डॉ पराग हरिहर सिंह रोड स्थित स्काइडेल अपार्टमेंट (ब्लॉक-सी) में रहते हैं। वह सोमवार सुबह करीब 7:20 से 7:30 बजे के बीच अपनी पत्नी कल्याणी पराग बडकी के साथ मोरहाबादी मैदान से मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने अचानक वारदात को अंजाम दिया। उनकी पत्नी के गले से करीब 10 ग्राम सोने की चेन और पेंडेंट छीन लिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका भी नहीं मिला। वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 21 अप्रैल की सुबह की बताई जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।