रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के इमरजेंसी कोटा में सिर्फ 2 सीटें, चक्रधरपुर और टाटानगर…

हावड़ा से लौटते समय रांची के लिए टाटानगर से वंदे भारत में चेयरकार में 4 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 2 सिम कोट के रूप में अलॉट हैं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन (Ranchi Howrah Vande Bharat Train) की शुरुआत हो चुकी है। जानकारी यह मिल रही है कि शुक्रवार को इसमें चक्रधरपुर मंडल एवं टाटानगर रेलवे को चेयरकार के इमरजेंसी कोटा में 2 सीटें (Emergency Quota Seat) ही अलॉट हुईं।

एग्जीक्यूटिव क्लास में टाटानगर में एक भी VVIP को सीट नहीं दी गई है। हावड़ा से लौटते समय रांची के लिए टाटानगर से वंदे भारत में चेयरकार में 4 और एग्जीक्यूटिव क्लास (Executive class) में 2 सिम कोट के रूप में अलॉट हैं।

यहां के रेल कर्मियों में इसलिए है नाराजगी

बताया जाता है कि दक्षिण पूर्व जोन से जारी आदेश की वजह से चक्रधरपुर, खड़गपुर एवं आद्रा मंडल के रेलकर्मियों में नाराजगी है।

टाटानगर से हावड़ा के लिए एग्जीक्यूटिव क्लास में अति विशिष्ट कोटा नहीं होना जमशेदपुर के जनप्रतिनिधियों में चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, अन्य ट्रेनों की तरह वंदे भारत ट्रेन में भी एचओ कोटे से सीट का आवंटन टाटानगर के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक करेंगे।

Share This Article