अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन वापस, निर्धारित रूट से ही चलेंगी ट्रेनें

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में दक्षिण पूर्व रेलवे और पूर्वी तट रेलवे के क्षेत्राधिकार के तहत ट्रेन अपने निर्धारित मार्गों पर सामान्य रूप से चलेंगी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ST का दर्जा देने के मामले को लेकर 20 सितंबर से कुड़मी समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों ने अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन (Rail Roko Movement) का ऐलान किया था।

इसे वापस ले लिया गया है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में दक्षिण पूर्व रेलवे और पूर्वी तट रेलवे के क्षेत्राधिकार के तहत ट्रेन अपने निर्धारित मार्गों पर सामान्य रूप से चलेंगी।

यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। उधर, झारखंड के अग्रणी कुर्मी संगठन टोटेमिक कुर्मी विकास मोर्चा के अध्यक्ष शीतल ओहदार ने दावा किया कि वे लोग बुधवार को आंदोलन जारी रखेंगे।

कैंसिल नहीं रहेंगी ट्रेनें

ECOR ने कहा है कि उसने कुर्मी संगठनों द्वारा आंदोलन वापस लिए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से सभी ट्रेन को सामान्य मार्ग पर चलाने का फैसला किया है। झारखंड और ओडिशा में 11 ट्रेन को रद्द कर दिया था और 12 अन्य का मार्ग बदल दिया था, वह सामान्य रूप से चलेंगी।

पुलिस प्रशासन बना रहा दबाव

बंगाल के आदिवासी कुड़मी समाज (Tribal Kudmi Society) के प्रमुख अजीत प्रसाद महतो ने कहा कि पुलिस-प्रशासन द्वारा जबरदस्त दबाव बनाया जा रहा है।

हमारे नेताओं व कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसा कर गिरफ्तार किया जा रहा है। झारखंड के मुरी, नीमडीह, चांडिल व महुदा और ओडिशा के कई रेलवे स्टेशनों के आंदोलन जारी रहेगा। 30 सितंबर को मानबाजार में केंद्रीय कमेटी की बैठक के बाद आंदोलन की नयी रूपरेखा तय होगी।

Share This Article